
भारत ने पांच मैच की सीरीज के शुरुआती तीन मैच जीतकर श्रृंखला अपने नाम कर ली है. इन तीनों मैच के लिए बड़ी संख्या में दर्शक स्टेडियम में पहुंचे थे. अब 30 सितंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में होने वाले चौथे मैच को देखने के लिए लगभग 40 हजार दर्शकों के आने की उम्मीद है. अगर ऐसा हुआ तो ऑकलैंड के इस मैदान के इतिहास में ये तीसरी सबसे बड़ी उपस्थिति होगी.
अभिषेक-वैभव की मैच विनिंग पारी
अभिषेक शर्मा और युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने मंगलवार को वेलिंग्टन में खेले गए तीसरे टी-20 में धुआंधार बल्लेबाजी का अद्भुत नमूना पेश किया, जिससे भारत ने छह विकेट से बड़ी जीत हासिल की. अभिषेक और सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए 133 रन की साझेदारी की, जिससे भारत ने 199 रन का लक्ष्य महज 13.2 ओवरों में हासिल कर लिया. अभिषेक ने 38 गेंदों में 113 रन बनाए, जिसमें नौ चौके और 11 छक्के शामिल थे. न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) के एक बयान में कहा:
